(1) फ्लोरल फ्रेगरेंस/सेंट (Floral Fragrance/Scent) - फ्लोरल फ्रेगरेंस में गुलाब, जैस्मिन, लवेंडर तथा ऑरेंज ब्लॉसम जैसी नेचुरल खुशबू को आमतौर पर ज्यादा पसंद किया जाता है। यह काफी स्ट्रॉन्ग ओवररटोन होती है।
(2) गेट फ्रूटी (Gate Fruity) - इस तरह की फ्रेगरेंस में ताजगी और जवां महसूस होता है। यह फ्रेगरेंस बहुत ही फ्रेश लगती है। इसको सर्दी व गर्मी दोनों ही मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
(3) फील वूड (Feel Wood) - इस प्रकार के परफ्यूम में आपको गहरी कुदरती खुशबू मिलेगी। यह आपको जंगल या फिर उसी तरह की जगहों को महसूस कराती है। इस खुशबू में सीडर, चंदन इत्यादि को रख सकते हैं।
(4) गो ग्रीन (Go Green) - यह भी एक कुदरती खुशबू होती है। इसमें से आपको ताज़ी घांस के कटने तथा बसंत के मौसम के समय महसूस होने वाली खुशबू का अहसास हो सकता है।
(5) ओरिएंटल फ्यूजन (Oriental Fusion) - इस प्रकार के परफ्यूम में लगभग सभी कैटेगरी की क्वालिटी आपको मिलती है। यही कारण है कि यह परफ्यूम Corporate Culture में काफी ज़्यादा पसंद किया जाता है। इसकी खुशबू सबसे अधिक स्ट्रॉन्ग होती है।