जब भी आप अपने नाखूनों में नेल पॉलिश लगाती हैं तो उसमें बुलबुले या क्रैक पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से नाखून भद्दे दिखने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपको नेल पेंट लगाने का सही तरीका नहीं पता है, जिससे नाखून सुंदर दिखने की बजाय खराब लगने लगते हैं। तो आइए जानते हैं नेल पॉलिश लगाते समय आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना है -
(1) नेल पॉलिश लगाने से पहले आप अपने नाखूनों को साफ (Clean) कर लें। इसकी सफाई के लिए आप थिनर का यूज कर सकती हैं। नाखूनों को थिनर से साफ करने के बाद आप साबुन से हाथ जरूर धो लें। इतना करने के बाद आप अपने नाखूनों में नेल पॉलिश लगाएं।
(2) नेल पॉलिश लगाते समय कभी भी नेल पेंट बोतल को शेक नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो नेल पॉलिश अच्छी तरह से आपके नाखूनों (Nails) में नहीं लग पाएगी।
(3) Best Base Coat Nail Polish - आप अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाने से पहले नाखूनों पर नेल का बेस कोट लगाएं। बेस कोट लगाने के बाद अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश का एक और कोट लगाएं। ऐसा करने से आपका नेल पॉलिश लुक एकदम परफेक्ट रहेगा।
(4) नाखूनों पर नेल पेंट लगाने से पहले आप उसको थोड़ा सा अपने नाखून पर लगाकर टेस्ट जरूर से कर लें। ऐसा करने से आप यह जान पाएंगी कि नेल पॉलिश ठीक है या नहीं। ऐसी नेल पॉलिश खराब मानी जाती है, जिसकी लेयर मोटी व चिपचिपी हो। आप नाखूनों पर ऐसी नेल पॉलिश का इस्तेमाल करने से बचें।
(5) नेल पॉलिश लगाते वक़्त आप ब्रश में कम नेल पॉलिश ही लें और पतला कोट लगाएं। ज्यादा नेल पॉलिश नेल पर लगाने से सूखने में समय लगता है और नेल पॉलिश खराब हो जाने का खतरा भी रहता है।
(6) अपनी नेल पॉलिश को जल्दी सुखाने के लिए आप इसे लगाने के बाद एक बर्फ वाला ठंडा पानी का बाउल लें। इस बाउल में अपने नाखूनों को डुबाएं और कम से कम एक मिनट के लिए उन्हें पानी में डूबो कर रखें।
(7) नेल पॉलिश लगाने के बाद आपको क्यूटिकल ऑयल का यूज जरूर से करना चाहिए। ऐसा करने से आपके नाखून हाइड्रेट हो जाएंगे।
(8) नाखूनों में नेल पॉलिश लगाने के बाद आप अपने हाथों को कम से कम 2 घंटे तक गर्म पानी से बचाकर रखें।